अनुशासन और राष्ट्रसेवा की पाठशाला है स्काउट-गाइड : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल*।
स्काउट-गाइड शिविर में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,ज्वाला प्रज्वलित कर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
*पिथौरा गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट*। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गड़बेड़ा स्थित शासकीय शहीद प्रमोद कुमार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाईड्स संघ छत्तीसगढ़, स्थानीय संघ पिथौरा के तत्वावधान में 13 नवंबर 2026 से आयोजित द्वितीय एवं तृतीय सोपान निपुण पाठ्यक्रम प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण शिविर में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्काउट्स एवं गाईड्स के छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक रीति से कलर पार्टी (ध्वज वाहिनी) के साथ अगवानी करते हुए स्कार्फ पहनाकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों एवं स्काउट पदाधिकारियों के साथ मिलकर विधि-विधान से कैंप फायर की ज्वाला मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भारत स्काउट्स एवं गाईड्स संघ छ.ग. स्थानीय संघ पिथौरा द्वारा आयोजित द्वितीय एवं तृतीय सोपान निपुण पाठ्यक्रम प्रशिक्षण एवं जांच शिविर कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। यह विद्यार्थियों में बचपन से ही अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, निःस्वार्थ सेवाभाव और राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करता है। आज के दौर में युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और नैतिक शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है, जिसकी पूर्ति स्काउट-गाइड के माध्यम से बखूबी हो रही है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि ग्रामीण अंचल के हमारे होनहार विद्यार्थी इस तरह के शिविरों में भाग लेकर कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस के साथ कार्य करना सीखते हैं। आप सभी विद्यार्थी समाज और देश का भविष्य हैं; आप जहां भी रहें, स्काउट के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। क्षेत्र में शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग सदैव जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान शिविरार्थी स्काउट्स एवं गाईड्स के विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। गाइड छात्राओं द्वारा संतुलन और टीम वर्क का परिचय देते हुए आकर्षक मानव पिरामिड का निर्माण किया गया, वहीं स्काउट छात्रों ने जमीन पर लेटकर अद्भुत सामूहिक ज्यामितीय आकृति बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विद्यार्थियों के इन साहसिक करतबों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि इन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा, ऊर्जा और समर्पण को देखकर मन अत्यंत प्रफुल्लित है। मानव पिरामिड और सामूहिक कलाकृतियों में बच्चों का आपसी तालमेल यह दर्शाता है कि यदि युवा एकजुट होकर लक्ष्य की ओर बढ़ें, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। अपनी लोक-संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने के लिए मैं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और उनके प्रशिक्षकों को हृदय से बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पिथौरा उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे ,अध्यक्ष ब्लॉक स्काउट गाइड संघ सत्यनारायण अग्रवाल , उपाध्यक्ष जनपद पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल,जिला प्रवक्ता भाजपा एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड स्वप्निल तिवारी,विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे ,विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल,उपाध्यक्ष स्काउट गाइड संघ नीलम गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष पिथौरा ग्रामीण प्रीतम साहू,सरपंच गड़बेड़ा बुंदाबाई नायक,उप सरपंच मोहित राम यादव,सरपंच प्रतिनिधि लोकनाथ नायक,ब्लॉक मीडिया प्रभारी स्काउट संघ गौरव चंद्राकर,BEO पिथौरा लक्ष्मी डड़सेना , प्राचार्य कौशल किशोर साहू,विमला धृतलहरे,सरिता यादव,राज्य मुख्यालय आयुक्त लक्ष्मीकांत सोनी, निर्मला साहू,होमेश्वरी साहू,जानकी ध्रुव, SMC उपाध्यक्ष कविता निर्मलकर, सुशीला महानंद,बालाराम नाग,पंच सोमनाथ पटेल,पंच मेहत्तर प्रजापति,निज सचिव नरेंद्र बोरे,शिविर संचालक सरस्वती पटेल, मुख्य परीक्षक एवं विधायक प्रतिनिधि दिलीप निषाद,जिला प्रशिक्षण आयुक्त संतोष साहू,ब्लॉक सचिव स्काउट गाइड झनेश साहू,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, भारत स्काउट्स एवं गाईड्स संघ पिथौरा के पदाधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




