रायपुर के लभांडी स्कूल में मना शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू का जन्मदिन, 'न्योता भोज' में बच्चों को बांटे फल-मिठाई और लेखनी - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 24, 2026

रायपुर के लभांडी स्कूल में मना शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू का जन्मदिन, 'न्योता भोज' में बच्चों को बांटे फल-मिठाई और लेखनी




देखिए विडियो


*रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* शासकीय प्राथमिक शाला लभांडी में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ 'न्योता भोज' का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती खुशबू साहू के जन्मदिवस के अवसर पर यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप किया गया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, समाज में समरसता बढ़ाना और विद्यालयीन गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है। प्रतिदिन की तरह मध्यान्ह भोजन के पूर्व बच्चों ने भोजन मंत्र का उच्चारण किया।

*पोषण और शिक्षा का संगम*

न्योता भोज के दौरान शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू ने शाला के सभी बच्चों को फल, स्वादिष्ट मिठाइयां और लेखन सामग्री का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर शिक्षक ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

*पार्षद प्रतिनिधि ने किया सम्मान*

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जयंत साहू ने शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज का सरकारी स्कूलों से जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने शिक्षक को शाल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों ने उत्साह के साथ केक काटकर शिक्षक का जन्मदिवस मनाया।

ये रहे मौजूद*

इस अवसर पर प्रधानपाठक रघुवीर निषाद, शिक्षक पुरुषोत्तम बघेल, चंपेश कुमार गंजीर, राकेश पुरी गोस्वामी, हरीश चेलक, प्रेमदास सुल्तान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षक दंपत्ति को जन्मदिवस की बधाई देते हुए सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।