एक मुट्ठी चावल, एक रुपया दान - रॉयल किड्स स्कूल नयापारा में गूंजा अग्रसेन महाराज का जयघोष* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 10, 2026

एक मुट्ठी चावल, एक रुपया दान - रॉयल किड्स स्कूल नयापारा में गूंजा अग्रसेन महाराज का जयघोष*

एक मुट्ठी चावल, एक रुपया दान - रॉयल किड्स स्कूल नयापारा में गूंजा अग्रसेन महाराज का जयघोष*
एक मुट्ठी चावल, एक रुपया दान - रॉयल किड्स स्कूल नयापारा में गूंजा अग्रसेन महाराज का जयघोष*
एक मुट्ठी चावल, एक रुपया दान - रॉयल किड्स स्कूल नयापारा में गूंजा अग्रसेन महाराज का जयघोष*
एक मुट्ठी चावल, एक रुपया दान - रॉयल किड्स स्कूल नयापारा में गूंजा अग्रसेन महाराज का जयघोष*

 फैंसी ड्रेस में नन्हे मुन्नों ने लूटी महफिल, मोक्ष साहू प्रथम



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /पिथौरा नगर के  समीप प्रतिष्ठित रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द में शुक्रवार को एक अनूठी पहल देखने को मिली। स्कूल परिवार ने अग्रसेन जयंती एक दिन पूर्व ही बड़ी धूमधाम से मना कर समाज को नई दिशा दी।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा श्री खाटू श्याम जी और महाराजा अग्रसेन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद अग्र समाज की ऐतिहासिक परंपरा *"एक ईंट और एक रुपया"* के प्रतीक के रूप में सभी अतिथियों और बच्चों ने *एक मुट्ठी चावल और एक सिक्का* का दान किया।

*ये रहे मुख्य अतिथि*

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती क्षमा गोयल, श्रीमती नर्मदा अग्रवाल, भारत स्काउट गाइड अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश गोयल, वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल और रैदास गोयल मंचासीन रहे।

*नन्हे मुन्नों ने बांधा समां*

बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस, भाषण, भजन और मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी गई। निर्णायकों ने मोक्ष साहू को प्रथम, रेणुका सेन को द्वितीय और अनाइशा अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार दिया। 15 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। एक बच्ची के शानदार डांस से खुश होकर पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल ने अपना पेन उपहार में दे दिया।

अतिथियों ने कहा*

श्रीमती क्षमा गोयल ने कहा - "इतने छोटे बच्चे इतने अनुशासन में, यह रॉयल किड्स की सबसे बड़ी सफलता है।"

सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा - "ये बच्चे ही कल का भविष्य हैं।"

नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा - "महाराजा अग्रसेन युग प्रवर्तक थे। उन्होंने हमें दान, दया और उदारता सिखाई। रॉयल किड्स ने आज संस्कारों की मिसाल पेश की है।"

*इनका रहा सहयोग*

डायरेक्टर सुरेखा अवस्थी, प्राचार्य मोहम्मद सिराज, तरुण शर्मा, समीर पटेल, मनीष पटेल, स्वाति त्रिवेदी, तिलेश्वरी योगी, लीना पटेल, प्रियंका सेन, कविता ठाकुर, जसमीत कौर, विजय लक्ष्मी गुप्ता, भीगेश्वरी बंजारा, रश्मि दीवान, हिमाद्रि पटेल, रश्मिता प्रधान, किरण श्रीवास, अंजू पटेल।

संचालन दिलीप निषाद और मेघा गोस्वामी ने किया, आभार महिता साहू ने माना।


via Blogger https://ift.tt/eH1ZLbF
October 10, 2026 at 05:18PM
via Blogger https://ift.tt/OqN6raU
October 10, 2026 at 05:41PM
via Blogger https://ift.tt/k7eLZFW
October 10, 2026 at 05:51PM
via Blogger https://ift.tt/VwTecil
October 10, 2026 at 06:51PM