*सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा स्व. डॉ. पद्मा डडसेना की स्मृति में आदर्श शिक्षक सम्मान 2026 समारोह का आयोजन सेंट विसेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुटेला के ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक चातुरी नंद रहीं। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की नींव हैं और नई पीढ़ी को दिशा देने में उनकी भूमिका अतुलनीय है।
इस अवसर पर आईईएम बीएच स्कूल कुटेला के शिक्षक अरविंद साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। विधायक चातुरी नंद के हाथों उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
अरविंद साहू को यह सम्मान मिलने पर उनके शुभचिंतकों, परिजनों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने वाला सम्मान बताया।
via Blogger https://ift.tt/kHwOBcf
October 11, 2026 at 06:49PM
