सेवा संकल्प अभियान: महासमुंद में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, कलेक्टर ने बच्चों की रचनात्मकता को सराहा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 03, 2026

सेवा संकल्प अभियान: महासमुंद में जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, कलेक्टर ने बच्चों की रचनात्मकता को सराहा






*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं सेजेस की छात्राओं के स्वागत गीत से हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर रहे, अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड इंद्रजीत सिंह खालसा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, रेडक्रॉस सभापति संदीप दीवान, राज्य मुख्यालय आयुक्त गाइड सुरेखा कंवर, आयुक्त स्काउट मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, मुख्यालय आयुक्त राहुल चंद्राकर, मदन नयन उपस्थित रहे।

जिले के सभी विकासखंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

*भाषण प्रतियोगिता परिणाम -*

- *प्राथमिक स्तर:* प्रथम- अपूर्वा त्रिपाठी, द्वितीय- दिव्या विश्वकर्मा, तृतीय- वेदांत विशाल

- *उच्च प्राथमिक स्तर:* प्रथम- तान्या चंद्राकर, द्वितीय- हिमेश केंवट, तृतीय- पलक अग्रवाल

- *उच्चतर माध्यमिक स्तर:* प्रथम- जसप्रीत कौर, द्वितीय- नयन पण्डा, तृतीय- अनुपमा बंजारा

चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम -*

- *प्राथमिक स्तर:* प्रथम- वर्तिका पटेल (पतेरापाली बागबाहरा), द्वितीय- श्रीसारानी राजा (सवैया पिथौरा), तृतीय- अंजू साहू (आदिवासी आश्रम कोमाखान)

- *उच्च प्राथमिक स्तर:* प्रथम- रुक्मणी (कन्या आश्रम कोमाखान), द्वितीय- अलिशबा कुरैशी (सेजेस नयापारा), तृतीय- आराध्या भूमिल (सेजेस नयापारा)

- *उच्चतर माध्यमिक स्तर:* प्रथम- रितिका प्रधान (कन्या आश्रम कोमाखान), द्वितीय- पूर्वी निषाद, तृतीय- रोशनी प्रधान (तोरेसिंजा)

स्काउट-गाइड भाषण (गाइड वर्ग):* प्रथम- कामिनी निषाद (गढ़सिवनी), द्वितीय- ओजस्वी साहू (सेजेस महासमुंद), तृतीय- नियति सतनामी (गढ़सिवनी)।

निर्णायक की भूमिका सेवानिवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान, सुधा साहू, ऊषा शर्मा एवं डाइट प्राचार्य ने निभाई।

मुख्य अतिथि चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा ही भविष्य के भारत को दिशा देगी। जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने बच्चों को सपनों के भारत का निर्माता बताया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बच्चों की चित्रकलाओं का अवलोकन कर उनकी कल्पनाशक्ति की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने स्वागत भाषण दिया, आभार नोडल अधिकारी नंदकिशोर सिन्हा ने व्यक्त किया। संचालन टेकराम सेन ने किया।

इस अवसर पर डीएमसी रेखराज शर्मा, बीईओ भोपाल बंजारा, धनवंतरी सिन्हा, एबीईओ हीना ढालेन, तारिका कुंजाम, प्रमोद कनौजे, जिला सचिव डॉ. संध्या चंद्राकर, प्राचार्य तुलेंद्र सागर, जागेश्वर सिन्हा, बीआरसी अरुण प्रधान, हेमंत डडसेना, लीनू चंद्राकर, शत्रुघ्न साहू, लता वैष्णव, भारती सोनी, नेहा दुबे, दिलीप तिवारी, संकुल समन्वयक आशीष साहू, मनोज साहू, सुरेश पटेल, पवन साहू, ईश्वर कुमार, नीरज साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-अधिकारी उपस्थित रहे।