पिथौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 09, 2026

पिथौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील*

पिथौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, दुर्गा उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील*




*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर की  रिपोर्ट।* आगामी 11 अक्टूबर से होने वाले शारदीय नवरात्रि एवं माँ दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पिथौरा थाना परिसर में  आज दिनांक शुक्रवार 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा के निर्देशन में आयोजित हुई।

बैठक में नगर की समस्त माँ दुर्गा उत्सव समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षद एवं सदस्यगण, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान माँ दुर्गा प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक की संपूर्ण कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, आपसी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए निर्धारित समय व माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही समितियों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में उपस्थित सभी समितियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एसडीएम शुभम देव, तहसीलदार मोहित कुमार अमिला, एसडीओपी अजीत ओगरे, थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा, व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शीतला समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।


via Blogger https://ift.tt/IEMYaNO
October 9, 2026 at 06:32PM