सरगतोरा में जय सरारी कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने कहा - कबड्डी से बढ़ता है भाईचारा, सरेकेल बनी चैंपियन* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 26, 2026

सरगतोरा में जय सरारी कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने कहा - कबड्डी से बढ़ता है भाईचारा, सरेकेल बनी चैंपियन*



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* ग्राम सरगतोरा में जय सरारी कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत पिथौरा के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश यादव पहुंचे जिनका आयोजकों ने आत्मीय स्वागत किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कसहीबाहरा सरपंच खेदूराम पटेल ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में सोमकांत यादव, घनश्याम यादव, राकेश ध्रुव, सालिकराम यादव, नंदकुमार ध्रुव, बसंत यादव, टीकाराम यादव मंचासीन रहे, इस अवसर पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने कहा कि कबड्डी टीम भावना से खेला जाने वाला खेल है इसे भाईचारा व प्रेम से खेलना चाहिए आपसी द्वेष के साथ नहीं, प्रत्येक खिलाड़ी में खिलाड़ी भावना होना चाहिए, यह हमारा पारंपरिक खेल है जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुका है इससे शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक स्तर में सुधार होता है, खेल मनुष्य जीवन की एक कड़ी के रूप में है इससे जीवन स्वस्थ व प्रसन्नचित रहता है इस प्रकार के खेल आयोजन से गांव की एकता, भाईचारा व प्रेम प्रदर्शित होता है, ऐसे आयोजन से बच्चे प्रेरित होकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं, युवा पीढ़ी के लिए खेल आवश्यक है इसके माध्यम से अपने समय का सदुपयोग कर इसमें अपना भविष्य बना सकते हैं, आज के युवा खेल के प्रति जागरूक हैं, उन्होंने आयोजन के लिए गांव व आयोजक समिति को बधाई दी, प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरेकेल और ठाकुरिपाली के बीच बेहद रोमांचक रहा जिसमें सरेकेल की टीम विजेता बनी और ठाकुरिपाली उपविजेता रही, पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार 10000 रुपये व कप सरेकेल, द्वितीय पुरस्कार 7000 रुपये व शील्ड ठाकुरिपाली, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये व शील्ड पेंड्रावन, चतुर्थ पुरस्कार 3000 रुपये व शील्ड सरगतोरा, पंचम पुरस्कार 2000 रुपये व शील्ड हरदी, षष्टम पुरस्कार 1000 रुपये व शील्ड सरगतोरा की टीम को प्रदान किया गया, इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए, इस अवसर पर देसीलाल खड़िया, लाभोराम यादव, लोकनाथ पटेल, भुनेश्वर यादव, मंगलू बरिहा, नोमेश पटेल, मनबोध बरिहा, मिथलेश पटेल, रोहित पटेल, परसराम, कुलेश्वर बरिहा, डिगास्टर, हरीश, कुनाल, शिवा, डुमेश्वर, अगनु, दिनेश, संतोष यादव, विष्णु पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।