*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में बाबा बिश्वशाह कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने रणेश्वर रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रामचंडी की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

