झलप में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की जिला बैठक संपन्न, रक्तदान शिविर का लिया निर्णय* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 27, 2026

झलप में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की जिला बैठक संपन्न, रक्तदान शिविर का लिया निर्णय*



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ जिला महासमुंद की जिला स्तरीय बैठक रविवार को ग्राम झलप में आयोजित की गई, बैठक का शुभारंभ परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता झलप परिक्षेत्र के अध्यक्ष भागीरथी मारकंडे ने की, अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज के युवा साथियों से संगठित रहने, नशा से दूर रहने और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने का आह्वान किया, साथ ही समाज में एकता और जागरूकता पर जोर दिया।

बैठक का संचालन युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक ने किया, उन्होंने युवा प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डाला, बैठक में दो प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें 1 दिसंबर को गुरु माह पर्व के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन करना और संगठन को मजबूत करने के लिए विकासखंड स्तरीय प्रभारियों का वितरण करना शामिल है।

बैठक में विशेष रूप से युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी भोजनाथ मधुकर, डॉ. विजय चतुर्वेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष पूरन बघेल, किशन कोसरिया, महेश जोशी, राजेंद्र जांगड़े, रूपेश प्रभाकर, संतराम भास्कर, शिवचरण, आत्माराम, ओंकार, गोपी, तरुण बघेल, राजवीर, धनी जांगड़े, टिकेश्वर, खेमराज भट्ट, जयंत योगी समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।