वीर गाथा 6.0: श्री राम शाला के बच्चों ने चित्रकला और कविता से जगाई देशभक्ति की अलख - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 26, 2026

वीर गाथा 6.0: श्री राम शाला के बच्चों ने चित्रकला और कविता से जगाई देशभक्ति की अलख

वीर जवानों के शौर्य को रंगों में उकेरा, महापुरुषों के जीवन पर लिखी कविताएं


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए शासकीय श्री राम उच्च प्राथमिक शाला, महासमुंद में वीर गाथा 6.0 के अंतर्गत चित्रकला, कविता पाठ और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश के वीर सपूतों की गाथा को अपने चित्रों और शब्दों में जीवंत कर दिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई, शहीद भगत सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, मेजर सोमनाथ शर्मा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जैसे महान वीरों के शौर्य, त्याग और बलिदान को अपनी कला में उतारा।

इस दौरान विद्यार्थी संतोषी, कामिनी, अमन, डिगेश्वरी, पूजा, सिमरन, जितेंद्र, नेहा खातून, पल्लवी, प्रियंका सहित अन्य बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

संस्था प्रमुख *उर्मिला मरकाम* ने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन शिक्षिका *लीनू चंद्राकर* ने किया। उन्होंने बताया कि वीर गाथा परियोजना भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को परमवीर चक्र विजेताओं और वीर योद्धाओं के साहस और बलिदान से अवगत कराना है।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका *लक्ष्मी मानिकपुरी* ने किया। उन्होंने बच्चों को वीर महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने और देशप्रेम, साहस, अनुशासन और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शिक्षिका *गीता गोस्वामी* ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में *किशोर देवांगन* सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।