रक्तदान-महादान, आपका रक्त किसी के जीवन के लिए वरदान"
देखें विडियो
*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* शांत्रीबाई कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं बी.एड महाविद्यालय महासमुंद में रेडक्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आशीर्वाद ब्लड सेंटर रायपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
शिविर में महाविद्यालय शिक्षण उपसमिति के सभापति तारणी चन्द्राकर, संचालक सदस्य निखिल चन्द्राकर, सहायक प्राध्यापक मेनका चन्द्राकर, आकांक्षा सिंह, गायत्री चन्द्राकर, नेहा साहू, विष्णु चन्द्राकर एवं महाविद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर सभापति तारणी चन्द्राकर ने कहा कि रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानवता के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने कहा रक्तदान महान मानवीय सेवा है, युवाओं को आगे आकर इसमें भाग लेना चाहिए।
आशीर्वाद ब्लड सेंटर रायपुर की टीम से मैनेजर राजकुमार गुप्ता, लैब टेक्नीशियन निखिल सिन्हा, प्रियंका, यशोदा, कृष्ण कुमार, श्रेया ने रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से संपन्न कराया। मैनेजर राजकुमार गुप्ता ने रक्तदान के महत्व और सावधानियों की जानकारी भी दी।
ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदाताओं को हेलमेट, स्मार्ट वॉच और कॉलेज बैग उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। अंत में बी.एड. विभागाध्यक्ष मेनका चन्द्राकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर को सफल बनाने में नारायण चक्रधारी, गायत्री चन्द्राकर, हीना चन्द्राकर, शत्रुघन पटेल, अर्शिन श्लोमन, नरेन्द्र ताण्डी, दामिनी साहू, हंसराज चन्द्राकर, गुलाब चन्द्राकर, विष्णु चन्द्राकर, घनश्याम साहू, बलराम चन्द्राकर, मानिक लाल तारक, प्रमिला चन्द्राकर, मानिक पटेल सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
