आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की एक दिवसीय हड़ताल 27 अक्टूबर को, महासमुंद कलेक्ट्रेट घेराव कर सौंपेंगी ज्ञापन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 26, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की एक दिवसीय हड़ताल 27 अक्टूबर को, महासमुंद कलेक्ट्रेट घेराव कर सौंपेंगी ज्ञापन

मानदेय बढ़ाने और नियमितीकरण की मांग, मंच ने कहा - सम्मानजनक मानदेय तक जारी रहेगा आंदोलन



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट। अपनी 7 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जिले की हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मंगलवार 27 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले कार्यकर्ता महासमुंद जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी।

संयुक्त मंच की पदाधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं पिछले कई वर्षों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, स्कूल पूर्व शिक्षा को धरातल पर उतारने का काम पूरी ईमानदारी से कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें आज तक शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है और मानदेय भी बेहद कम है। ऊपर से लगातार काम का बोझ बढ़ाया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

*ये हैं प्रमुख मांगें -*

1.  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियमित किया जाए। जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक कार्यकर्ता को 30 हजार और सहायिका को 25,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।

2.  कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर और सहायिकाओं को कार्यकर्ता के पद पर सीधे पदोन्नति दी जाए और पदोन्नति में उम्र बंधन समाप्त किया जाए।

3.  समूह बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी और पीएफ की सुविधा दी जाए।

4.  सेवा के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।

5.  सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ता को 5 लाख और सहायिका को 3 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाए।

6.  मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष 1000 रुपये मानदेय में वृद्धि की जाए।

इस आंदोलन में संयुक्त मंच की प्रमुख पदाधिकारी सुधा रात्रे, सुलेखा शर्मा, भारती ठाकुर, सुशीला ठाकुर, विभा साव, अन्नपूर्णा वैष्णव, हाजरा खान, अंजू चंद्राकर, रूपा भारती, विमला सोनी, छाया हिरवानी, अहिल्या मरकाम, धनमती बघेल सहित जिले भर की सैकड़ों कार्यकर्ता-सहायिकाएं शामिल होंगी।