देखें विडियो
पिथौरा भुरकोनी संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* ग्राम भुरकोनी में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 15 अक्टूबर, गुरुवार को रात्रि 9:00 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायिका मिथिलेश्वरी सेन के भव्य माता रानी जागरण का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर भव्य स्टेज एवं आकर्षक लाइट-डेकोरेशन के साथ माता रानी के दरबार को सजाया गया है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जागरण में गायिका मिथिलेश्वरी सेन द्वारा माता रानी के मधुर एवं शक्ति भरे भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो पूरी रात भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेगी।
आयोजक समिति ने पिथौरा अंचल सहित क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
