108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ बागबाहरा के भूमिपूजन में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कहा- ऐसे आयोजन समाज में भरते हैं सकारात्मक ऊर्जा - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अक्टूबर 31, 2026

108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ बागबाहरा के भूमिपूजन में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कहा- ऐसे आयोजन समाज में भरते हैं सकारात्मक ऊर्जा

108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ बागबाहरा के भूमिपूजन में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कहा- ऐसे आयोजन समाज में भरते हैं सकारात्मक ऊर्जा

 




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ बागबाहरा नगर में प्रस्तावित 108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए।

विधायक सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन में सहभागिता निभाई और आयोजन की निर्विघ्न सफलता के लिए प्रार्थना की। 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विधायक सिन्हा ने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे भव्य आयोजनों से नई पीढ़ी में धर्म, संस्कृति और भारतीय सनातन परंपराओं के प्रति आस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों की स्थापना और जनकल्याण के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्यगणों के अलावा पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अलका चंद्राकर, बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपेश साहू, जनपद सदस्य एवन साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/10/108.html
October 31, 2026 at 07:02PM