देखें विडियो
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/गड़बेड़ा - विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर गड़बेड़ा में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाई गई। विद्या भारती के नमामि भारतम् अभियान के तहत पूरे भारत के सभी सरस्वती शिशु मंदिरों की तरह गड़बेड़ा में भी ठीक सुबह 11 बजे एक स्वर, एक लय, एक ताल में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र की पूजा-अर्चना से हुआ। तेज बारिश के बावजूद विद्यालय के भैया-बहनों, पूर्व छात्रों, पूर्व आचार्यों और गांव के सैकड़ों देशभक्तों ने तीन मिनट तक खड़े होकर संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया, बारिश भी देशभक्ति के जज्बे को नहीं रोक पाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती बूंदा बाई नायक उपस्थित रहीं, अध्यक्षता उपसरपंच मोहित राम यादव ने की। विशेष अतिथि के रूप में संत राम साहू और लाला नाग मौजूद रहे। मुख्य वक्ता सरपंच प्रतिनिधि लोकनाथ नायक ने वंदे मातरम् के इतिहास को बताते हुए कहा कि वंदे मातरम् की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा की गई थी और इसे भारत का राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त है, यह गान सरस्वती शिशु मंदिर में संपूर्ण गायन होता है जिसकी झलक आज पूरे भारत देश में देखने को मिली। प्रस्तावना के रूप में भगवान दास यादव ने सभी भैया बहनों को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वंदे मातरम् गीत बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित पुस्तक आनंदमठ से लिया गया ओजस्वी गीत है जो अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने के लिए युवाओं में नया जोश भरने के लिए गाया गया था। उपसरपंच मोहित राम यादव ने देश की स्वतंत्रता के लिए गाया गया यह गीत भारतीयों में नई जोश, उमंग एवं मातृभूमि के प्रति देशभक्ति का गान बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूर्व प्रधानाचार्य टीका राम पटेल, पूर्व आचार्या संतोषी नाग, बेबी रश्मि साहू, स्वास्थ्य कर्मचारी एएनएम अमित अवस्थी, हीरा मरकाम, लक्ष्मी पटेल एवं समिति सदस्य परशु राम प्रजापति, लेकश साहू, रामसजीवन साहू, संजय कुमार पटेल, खोमन लाल ध्रुव, राहुल बघेल, संतोष निषाद, दिनेश निषाद, एवन वस्त्राकर, मातृ शक्ति में राधिका पटेल, विश्वासा मानिकपुरी, कविता निर्मलकर, ज्योति महाजन, जानकी निर्मलकर, गंगा बाई, सुनीता पटेल, सुशीला महाजन, रुखसार बेगम, पंच संध्या घृतलहरे, ललिता कोसरिया, होमेश्वरी साहू, हिरौंदी यादव, सुरेखा यादव, प्रीति सेन, संतोषी सेन, प्राथमिक शाला से प्रधानपाठक नरेन्द्र दीवान, शिक्षिका श्रीमती मीना पटेल एवं ललिता मारकंडे, स्वीपर महेतरू गायकवाड, पूर्व छात्रा किशन वस्त्राकर, डोली पटेल, शैलेन्द्री साहू, प्रधानाचार्य तेजू राम यादव, आचार्या श्रीमती कुसुमलता यादव, श्रीमती रेखा यादव, कु. उमा महाजन, कु. झरना महाजन, कु. अंजली टंडन सहित सैकड़ों भैया-बहन और ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य टीका राम पटेल ने किया एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के संयोजक हेमलाल पटेल के द्वारा किया गया।

