*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* व्यवहार न्यायालय पिथौरा के न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवीन आवासीय भवन निर्माण हेतु शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। शासकीय चंद्रपाल डड़सेना महाविद्यालय के समीप प्रस्तावित स्थल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश श्री सौरभ बारा रहे। उन्होंने विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्यायिक कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध होने से कार्य में और अधिक सुगमता आएगी।
इस दौरान व्यवहार न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वहीं अधिवक्ता संघ की ओर से अधिवक्ता श्री नरेश्वर सैलानी, श्री टिकेंद्र प्रधान, श्री मुरली प्रधान सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
