पिथौरा में अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 25, 2026

पिथौरा में अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प*



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार 25 सितंबर को पिथौरा मंडल भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 25 सितंबर को पूरा देश पंडित जी को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय का मंत्र दिया था, जिसका अर्थ है समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना। भाजपा आज भी उन्हीं आदर्शों पर चलकर जनकल्याण के कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उनके राष्ट्रवाद, स्वदेशी और जनसेवा के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

*ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिथौरा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम  सूर्य , व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल, पार्षद मन्नूलाल ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट गाइड लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, पार्षद पुष्पकांत पटेल, आईटी सेल जिला सहसंयोजक गौरव चंद्राकर, देव सिन्हा, सौरभ अग्रवाल मोनू, गौ सेवा आयोग सदस्य कीर्ति वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।