सेवा संकल्प अभियान: पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 24, 2026

सेवा संकल्प अभियान: पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन






पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में आए मरीजों की बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श व दवाइयां दी गईं। साथ ही युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प लिया।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवेश निषाद, सांसद प्रतिनिधि श्री मनमीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ पार्षद श्री मन्नूलाल ठाकुर, महिला पार्षद श्रीमती रामकुंवर सिन्हा, एल्डरमैन श्री किशोर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री बिरजूराम सोनबेर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारी, नगर पंचायत के कर्मचारी, मरीज एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है और इस तरह के शिविरों से आम लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।