पिथौरा में गरबा महोत्सव की हुई भव्य शुरुआत: खेल मैदान में डांडिया पंडाल का भूमिपूजन - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 21, 2026

पिथौरा में गरबा महोत्सव की हुई भव्य शुरुआत: खेल मैदान में डांडिया पंडाल का भूमिपूजन

अध्यक्ष जीतेंद्र सिन्हा बोले - संस्कृति और एकता का प्रतीक है रास गरबा



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ नगर के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित आयोजन रास गरबा उत्सव 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को पिथौरा के खेल मैदान में डांडिया मैदान का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। रास गरबा उत्सव समिति पिथौरा के पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में पंडित अभिनव शुक्ला दद्दू महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।


भूमिपूजन के साथ ही मैदान में डांडिया पंडाल, लाइटिंग, साउंड और डेकोरेशन का काम शुरू हो गया है। समिति ने इस बार उत्सव को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का दावा किया है।

*अध्यक्ष जीतेंद्र सिन्हा ने कहा -*

इस अवसर पर रास गरबा उत्सव समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र सिन्हा ने कहा कि _"पिथौरा का रास गरबा उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नगर की संस्कृति और एकता का प्रतीक है। हर साल की तरह इस साल भी हम इसे और अधिक भव्य, सुरक्षित और यादगार बनाएंगे। नगरवासियों का जो प्यार और उत्साह मिल रहा है, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। खेल मैदान में तैयारियां शुरू हो गई हैं, जल्द ही गरबा प्रेमियों के लिए एक शानदार मंच तैयार होगा।"_

समिति के संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा और संयोजक विक्की सलूजा ने बताया कि इस बार लाइट, साउंड और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि परिवार के साथ आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष जीतेंद्र सिन्हा, संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी गोपाल शर्मा, संयोजक विक्की सलूजा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, उपाध्यक्ष अनिमेष डे, सचिव भोज साहू, कोषाध्यक्ष अंकित शर्मा, श्रीकांत भोई, नवीन साहू, कमलेश बारीक, पोलेस मिश्रा, दुर्गेश सिन्हा, गोविन्द शर्मा, उमर हसन, मोनू सलूजा, उत्कर्ष दीक्षित, प्रांशु मिश्रा, तुषार बंसल, संचित शर्मा, हनी गंभीर सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।