पिथौरा के वार्ड-8 में तीज मिलन की धूम, छत्तीसगढ़ी खेलों में महिलाओं ने दिखाया दमखम - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 21, 2026

पिथौरा के वार्ड-8 में तीज मिलन की धूम, छत्तीसगढ़ी खेलों में महिलाओं ने दिखाया दमखम

पिथौरा के वार्ड-8 में तीज मिलन की धूम, छत्तीसगढ़ी खेलों में महिलाओं ने दिखाया दमखम
पिथौरा के वार्ड-8 में तीज मिलन की धूम, छत्तीसगढ़ी खेलों में महिलाओं ने दिखाया दमखम
पिथौरा के वार्ड-8 में तीज मिलन की धूम, छत्तीसगढ़ी खेलों में महिलाओं ने दिखाया दमखम

 पांचवें वर्ष भी धूमधाम से मना उत्सव, बोरा दौड़-फुगड़ी-कबड्डी बनी आकर्षण का केंद्र



*पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 8 में तीज पर्व के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज मिलन उत्सव एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद श्रीमती हेमलता सागर निषाद के नेतृत्व एवं समस्त वार्ड वासियों के सहयोग से किया गया, जिसमें वार्ड की महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम ने वार्ड में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ के लुप्त होते पारंपरिक खेलों को जीवंत किया गया।

खेलों में मुख्य रूप से *बोरा दौड़, लोटा दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, कबड्डी* सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन खेलों में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फुगड़ी और कुर्सी दौड़ के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर पार्षद हेमलता सागर निषाद ने कहा कि - "हमारा मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति और हमारी परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है। ऐसे आयोजनों से वार्ड में आपसी भाईचारा, एकता और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।"कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोषी ठाकुर, इंदु निषाद, खिलेश्वरी यादव, यशोदा यादव जिन्होंने मंच का सफल संचालन किया, गीता साहू, अनिशा प्रवीण, सेफाली घोष, चमेली निषाद, नीरा निषाद, प्रेमलता निषाद, जगेश्वरी निषाद, प्रतिभा निषाद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।




via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/8.html
September 21, 2026 at 06:40AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/8_01168692874.html
September 21, 2026 at 06:51AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/8_01398411102.html
September 21, 2026 at 07:51AM