पिथौरा हाई स्कूल मैदान दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष बने इंद्रजीत सिन्हा, नवरात्र की तैयारी शुरू - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 30, 2026

पिथौरा हाई स्कूल मैदान दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष बने इंद्रजीत सिन्हा, नवरात्र की तैयारी शुरू

पिथौरा हाई स्कूल मैदान दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष बने इंद्रजीत सिन्हा, नवरात्र की तैयारी शुरू




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /पिथौरा नगर के हाई स्कूल मैदान में होने वाले सार्वजनिक दुर्गा उत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक होने वाले शारदीय नवरात्र को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से इंद्रजीत सिन्हा को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष से घृत ज्योत (घी की ज्योत) बंद रहेगी, केवल तेल ज्योत प्रज्वलित की जाएगी जिसका शुल्क 701 रुपए तय किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के रूप में बजरंग लाल अग्रवाल, मुद्रिका पांडे, प्रदीप बंसल, रितेश महंती, राजू सिन्हा पार्षद एवं अंकित बंसल रहेंगे। उपाध्यक्ष पंकज सिंघल, कोषाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, सचिव राजेश गोयल, सह सचिव तनीष सिंघल, कार्यक्रम एवं पूजा प्रभारी शिव बैगा और पूजा प्रभारी अभिनव शुक्ला (दद्दू महाराज) को बनाया गया है। अध्यक्ष इंद्रजीत सिन्हा ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए उत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दिलाया।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/blog-post_30.html
September 30, 2026 at 02:31PM