*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/ दिनांक 23/09/2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय श्री भोपाल सिंह बंजारा द्वारा संकुल केंद्र शेर के अंतर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक शाला, उच्च प्राथमिक शाला एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल शेर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री बंजारा ने स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, साफ-सफाई और बच्चों की उपस्थिति की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीईओ द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं -*
सभी शिक्षकों की उपस्थिति VSK ऐप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। त्रैमासिक परीक्षा के पश्चात सभी बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क दिया जाए। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से पालक संपर्क किया जाए। प्रार्थना सभा में माइक और लाउड स्पीकर का नियमित उपयोग किया जाए। प्राथमिक शाला के बच्चों को 20 तक पहाड़ा और बारहखड़ी का नियमित अभ्यास कराया जाए, वहीं उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद कराया जाए। सभी स्कूलों में किचन गार्डन विकसित कर उसका फोटो पोर्टल पर अपलोड किया जाए। छात्रवृत्ति हेतु सभी पात्र बच्चों का शीघ्र सत्यापन पूर्ण किया जाए। SHVR और अपार ID का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए, जिन बच्चों का अपार ID नहीं बना है उसे जल्द बनाया जाए। सभी शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल आएं और शासन के आदेशों का पालन करें। मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। सभी पात्र बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु पालकों से संपर्क किया जाए तथा MBU कैंप में जिन बच्चों का आधार अपडेट शेष है उसे पूर्ण किया जाए।



