रामकृष्ण मिशन इंदौर की मानव सेवा, माँ ॐ नर्मदा दिव्यांग विद्यालय के बच्चों को मिले 30 टेबल-बेंच, खिले चेहरे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 24, 2026

रामकृष्ण मिशन इंदौर की मानव सेवा, माँ ॐ नर्मदा दिव्यांग विद्यालय के बच्चों को मिले 30 टेबल-बेंच, खिले चेहरे

रामकृष्ण मिशन इंदौर की मानव सेवा, माँ ॐ नर्मदा दिव्यांग विद्यालय के बच्चों को मिले 30 टेबल-बेंच, खिले चेहरे
रामकृष्ण मिशन इंदौर की मानव सेवा, माँ ॐ नर्मदा दिव्यांग विद्यालय के बच्चों को मिले 30 टेबल-बेंच, खिले चेहरे



*बड़वाह, जिला खरगोन (म.प्र.) संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट* - शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रामकृष्ण मिशन, इंदौर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। मिशन द्वारा माँ ॐ नर्मदा मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित निःशुल्क आवासीय विद्यालय, सुराणा नगर, बड़वाह, जिला खरगोन में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 30 सेट टेबल-बेंच प्रदान किए गए हैं।

बेहतर अध्ययन वातावरण के लिए सहयोग -*

विद्यालय में मूक-बधिर और दृष्टिबाधित वर्ग के जरूरतमंद बच्चे निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। लंबे समय से फर्नीचर की कमी के कारण बच्चों को अध्ययन में असुविधा हो रही थी। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रामकृष्ण मिशन इंदौर ने मानव सेवा के संकल्प के साथ 30 सेट नए टेबल-बेंच विद्यालय को भेंट किए हैं।

इस सुविधा के मिलने से अब विद्यार्थियों को जमीन पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी और वे बेहतर वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। टेबल-बेंच मिलने से बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने रामकृष्ण मिशन, इंदौर के पदाधिकारियों एवं समस्त सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणादायी है।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/30.html
September 24, 2026 at 08:31AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/30_01797414988.html
September 24, 2026 at 08:51AM