पिथौरा में ज्ञान और सम्मान का संगम: ब्रह्माकुमारीज ने सैकड़ों शिक्षकों को ईश्वरीय सौगात देकर किया सम्मानित - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 21, 2026

पिथौरा में ज्ञान और सम्मान का संगम: ब्रह्माकुमारीज ने सैकड़ों शिक्षकों को ईश्वरीय सौगात देकर किया सम्मानित

 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/पिथौरा नगर के हृदय स्थल में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार 20 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत परमपिता परमात्मा की याद में दीप प्रज्वलन, मधुर स्वागत गीत और बहनों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य के साथ हुई।


इस गरिमामय समारोह में पिथौरा विकासखंड के कोने-कोने से शासकीय, अशासकीय, प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। ब्रह्माकुमारी दीदियों और मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी शिक्षकों का तिलक वंदन कर, पुष्पगुच्छ, सम्मान बैच, पटका पहनाकर, उपहार और ईश्वरीय साहित्य व प्रसाद की सौगात देकर आत्मीय सम्मान किया गया।


समारोह में बीआरसीसी पिथौरा नरेश पटेल, ज्ञान सरोवर माउंट आबू राजस्थान से विशेष रूप से पधारे सुंदरलाल भाई जी, शासकीय महाविद्यालय पिथौरा के प्रभारी प्राचार्य एस.एस. दीवान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सेजेस पिथौरा के प्राचार्य महेश साहू मंच पर विराजमान थे। साथ ही केंद्र की मुख्य संचालिका बी.के. पुष्पा दीदी और सह संचालिका बी.के. तोमेश्वरी दीदी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की।


अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षक ही समाज का सच्चा शिल्पकार और राष्ट्र का निर्माता है। शिक्षक ही वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। आज की शिक्षा में किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिकता का समावेश अत्यंत आवश्यक है।








विशेष रूप से माउंट आबू से पधारे सुंदरलाल भाई जी ने राजयोग मेडिटेशन, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त जीवन शैली और आत्मा-परमात्मा के गहरे संबंध पर ईश्वरीय ज्ञान दिया, जिसे सुनकर सभी शिक्षक भाव-विभोर हो गए।

कार्यक्रम का सफल एवं कुशल संचालन बी.के. सावित्री दीदी ने किया। अंत में सभी शिक्षकों को ईश्वरीय सौगात और आभार के साथ विदा किया गया।