तिलंजनपुर में शिक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : धान के खेत के बीच फार्म हाउस में चल रहा शंकरा ग्लोबल स्कूल, 44 मासूमों की जान जोखिम में* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 17, 2026

तिलंजनपुर में शिक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : धान के खेत के बीच फार्म हाउस में चल रहा शंकरा ग्लोबल स्कूल, 44 मासूमों की जान जोखिम में*

तिलंजनपुर में शिक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : धान के खेत के बीच फार्म हाउस में चल रहा शंकरा ग्लोबल स्कूल, 44 मासूमों की जान जोखिम में*
तिलंजनपुर में शिक्षा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : धान के खेत के बीच फार्म हाउस में चल रहा शंकरा ग्लोबल स्कूल, 44 मासूमों की जान जोखिम में*

न बोर्ड, न पानी, न मैदान, फिर भी 5वीं तक मान्यता - ग्रामीणों ने कलेक्टर से की स्कूल सील करने की मांग*





*पिथौरा/भगत देवरी संस्कार न्यूज़।* पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सावित्रीपुर के आश्रित ग्राम तिलंजनपुर में शिक्षा के नाम पर बड़ा खेल उजागर हुआ है। यहां चारों तरफ लहलहाते धान के खेतों के बीच एक फार्म हाउस में निजी स्कूल *'शंकरा ग्लोबल स्कूल'* संचालित हो रहा है। इस स्कूल में 44 मासूम बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन मौके पर स्कूल का कोई अस्तित्व ही नजर नहीं आता।

*ग्राउंड रिपोर्ट में मिले 5 बड़े खुलासे -*

*1. स्कूल ढूंढना ही मुश्किल -* स्कूल भवन पर कहीं भी स्कूल का नाम, बोर्ड, मान्यता क्रमांक, UDISE कोड या सूचना पटल नहीं लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जानबूझकर बोर्ड नहीं लगाया गया ताकि विभाग की नजर से बचा जा सके।

2. जहर के बीच पढ़ाई -* स्कूल के चारों ओर धान की फसल है जहां रोज कीटनाशक दवाओं का छिड़काव होता है। जहरीली हवा सीधे क्लासरूम में जाती है, उसी में बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं।

*3. बोर का पानी पी रहे बच्चे -* स्कूल में पीने के पानी के लिए आरओ, फिल्टर या टंकी की कोई व्यवस्था नहीं। खेत में सिंचाई वाले बोर से पाइप डालकर सीधा पानी स्कूल में लाया जा रहा है, वही पानी बच्चे पी रहे हैं।

4. कागजों में मैदान, मौके पर खेत -* मान्यता के लिए जिस जमीन को खेल मैदान बताया गया है, मौके पर वहां ट्रैक्टर से जुताई हो रही है।

*5. मान्यता पर सवाल -* बिना भवन सुरक्षा, डायवर्सन, अग्निशमन, पेयजल व्यवस्था और खेल मैदान के मान्यता कैसे मिली? ग्रामीणों ने DEO कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

*जानकारी मांगो तो बदसलूकी का आरोप -*

जागरूक नागरिकों और पालकों का आरोप है कि मान्यता संबंधी जानकारी मांगने पर प्राचार्य और संचालक द्वारा बदसलूकी और धमकाया जाता है।

*ग्रामीणों की 4 सूत्रीय मांग -*

ग्रामीणों ने कलेक्टर महासमुंद से मांग की है कि (1) शंकरा ग्लोबल स्कूल की मान्यता तत्काल रद्द कर स्कूल को सील किया जाए, (2) DEO कार्यालय से मान्यता फाइल की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो, (3) स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच व पानी का सैंपल लिया जाए, (4) बदसलूकी करने वाले प्राचार्य व संचालक पर कार्रवाई हो।

*वर्जन -*

*बीईओ श्रीमती लक्ष्मी डडसेना ने कहा -* "विद्यालय की मान्यता से संबंधित सभी जानकारी और मापदंड से जुड़ी फाइल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में लिखित शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/44.html
September 17, 2026 at 05:16PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/09/44_01675854023.html
September 17, 2026 at 05:51PM