सीएचसी पिथौरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, विधायक प्रतिनिधि सहित 19 लोगों ने किया रक्तदान,रक्तदान महादान का दिया संदेश - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

सितंबर 17, 2026

सीएचसी पिथौरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, विधायक प्रतिनिधि सहित 19 लोगों ने किया रक्तदान,रक्तदान महादान का दिया संदेश




*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में बुधवार को मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के संकल्प के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जहां विधायक प्रतिनिधि सहित 19 गणमान्य नागरिकों ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरक मिसाल पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनूप अग्रवाल, रविंदर आजमानी, विधायक प्रतिनिधि विधानसभा बसना, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल, बीएसयू इंचार्ज डॉ. पीतांबर पटेल, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जय कांत विश्वकर्मा, बीईटीओ आर. के. अवस्थी एवं बीएसयू लैब टेक्नीशियन सी. एल. बरिहा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने भगवान धन्वंतरि, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर शिविर की शुरुआत की।

पूजा के बाद रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। इसके बाद क्षेत्र के 18 अन्य नागरिकों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तारा अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त आपात स्थिति, दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के समर्पण को शिविर की वास्तविक सफलता बताया।

कार्यक्रम के समापन पर स्वास्थ्य विभाग पिथौरा द्वारा सभी 19 रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और आभार व्यक्त किया गया। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ और स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।