*रायपुर संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* दैनिक समाचार पत्र आज की जनधारा के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित होटल बेबीलोन कैपिटल में शनिवार 27 सितंबर को "नेक्स्ट" यूथ कॉन्क्लेव 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा, चर्चित अभिनेता भगवान तिवारी तथा आज की जनधारा के संपादक सुभाष मिश्रा मंचासीन रहे।
कॉन्क्लेव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले चुनिंदा युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजनांदगांव के युवा उद्यमी संकल्प गौतम को उनकी उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मान प्रदान किया गया।
संकल्प गौतम बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने डीपीएस राजनांदगांव से 12वीं कॉमर्स में टॉप किया है। खेल के क्षेत्र में उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश्वर राव से बास्केटबॉल का प्रशिक्षण लिया और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। वर्तमान में संकल्प यंग एंटरप्रेन्योर के रूप में जीटीएमएक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं और प्रदेश स्तर पर सोलर कंपनी का सफल संचालन कर रहे हैं। वे प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम के सुपुत्र हैं।
