*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* सेवा संकल्प अभियान 'सेवा और सपना के 25 वर्ष' के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन रविवार को सांस्कृतिक भवन पिथौरा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देवेश निषाद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने की, वहीं सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा उर्फ रिकी, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी डडसेना, बीआरसी नरेश पटेल एवं वरिष्ठ पत्रकार युवराज चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में विकासखंड के 42 संकुलों से चयनित 168 विद्यार्थियों ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर पर भाग लिया। बच्चों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से विकसित भारत के सपने को प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि देवेश निषाद ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत होती है। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कृत किया गया।
*विजेता प्रतिभागी -*
*भाषण प्राथमिक:* प्रथम- वेदांत विशाल, द्वितीय- गजानंद साहू, तृतीय- किरण नायक
*पूर्व माध्यमिक:* प्रथम- पलक अग्रवाल, द्वितीय- खिरोदिनी पटेल, तृतीय- चेतन्या ठाकुर
*ड्राइंग प्राथमिक:* प्रथम- स्नेहा बारीक, द्वितीय- श्रिया रानी देवता, तृतीय- गगन नायक
*पूर्व माध्यमिक:* प्रथम- संजना पटेल, द्वितीय- देविका निषाद, तृतीय- किशन पटेल
निर्णायक मंडल में विवेक वर्मा, अमर सिंह पटेल, विजलक्ष्मी पटेल, नरेश नायक सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सहायक नोडल अधिकारी रामकुमार नायक, संकुल समन्वयक खगेश्वर डडसेना, विक्रम वर्मा, शिशुपाल प्रधान, लखन कुर्रे सहित स्काउट गाइड प्रभारी विजय सिन्हा एवं रेडक्रॉस टीम का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन राजाराम पटेल, उत्तम साहू एवं लखन कुर्रे ने किया।


