आठवीं में टॉपर को शिक्षक देते हैं चांदी का सिक्का, सराहनीय पहल की ग्रामीणों ने की प्रशंसा*
गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज़ की रिपोर्ट
मुड़ागांव (कोरासी)।* गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के अंतिम छोर पर बसे ग्राम *बीजापाल* के मिडिल स्कूल में नवपदस्थ प्रधानपाठक ने बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल की है।
*मिडिल स्कूल बीजापाल* के नवपदस्थ *प्रधानपाठक चंद्रिका प्रसाद वर्मा* ने कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के लिए अपने निजी खर्च से *जूते, मोजे, टाई, बेल्ट एवं पानी की बोतल* खरीदी और स्वतंत्रता दिवस के पूर्व उनका वितरण किया।
उपहार सामग्री मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थी अब शासन द्वारा प्रदान की गई स्कूल यूनिफॉर्म के साथ जूते-मोजे, टाई और बेल्ट पहनकर नियमित रूप से विद्यालय पहुंच रहे हैं।
वहीं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए *शिक्षक रेखराम बघेल* ने अपने स्तर पर *कॉपी, पेन और कंपास* आदि शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।
*प्रधानपाठक चंद्रिका प्रसाद वर्मा* ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में विभिन्न वर्गों के बच्चों के साथ विशेष संरक्षित जनजाति *कमार समाज* के विद्यार्थी भी अध्ययनरत हैं।
*शिक्षक रेखराम बघेल* द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की एक अनूठी पहल भी की जा रही है। वे प्रतिवर्ष *कक्षा आठवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र* को अपने पिता की स्मृति में *चांदी का सिक्का* प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित हो रही है।
इस पहल की सराहना करते हुए:*
बिरनीबाहरा सरपंच _चेतन ठाकुर_, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष _धनीराम विश्वकर्मा_ सहित पालकों ने *प्रधानपाठक चंद्रिका प्रसाद वर्मा* एवं *शिक्षक रेखराम बघेल* के प्रयासों को बच्चों के हित में अनुकरणीय बताया।

.jpeg)