भाजपा युवा मोर्चा झलप मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरुषोत्तम साहू बने अध्यक्ष* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 10, 2026

भाजपा युवा मोर्चा झलप मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरुषोत्तम साहू बने अध्यक्ष*

 प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गठित हुई टीम, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प


महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा को झलप मंडल में संगठनात्मक मजबूती देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह गठन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिया* के निर्देशानुसार, महासमुंद जिला अध्यक्ष श्री ऐतराम साहू की सहमति से किया गया है।भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अमन वर्मा एवं भाजपा झलप मंडल अध्यक्ष श्री चन्द्रहास "गोलू" चंद्राकर* की अनुशंसा पर झलप मंडल युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम साहू* ने पदाधिकारियों की सूची जारी की।नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम साहू ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों की सक्रियता और समर्पण से मंडल में संगठनात्मक कार्य गति पकड़ेंगे और युवा वर्ग पार्टी से और अधिक जुड़ेगा।श्री साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्जवल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा झलप मंडल आने वाले समय में और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

नवनियुक्त पदाधिकारी*

अध्यक्ष - *श्री पुरुषोत्तम साहू*  

महामंत्री - *श्री धरम सिन्हा, श्री लक्ष्मीकांत साहू*  

उपाध्यक्ष - *श्री कौशल साहू, श्री घनश्याम सेन, श्री रामप्रसाद पटेल, श्री रमाकांत शुक्ला*  

कोषाध्यक्ष - *श्री मेंघनाथ साहू*  

मंत्री - *श्री त्रिलोक यादव, श्री टिकेश्वर सिन्हा, श्री पिंटू पटेल, श्री अजय दीवान*  

मीडिया प्रभारी - *श्री डोंगरसिंह यादव*  

सोशल मीडिया प्रभारी - *श्री लमकेश्वर साहू*


-