जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा की अध्यक्षता में पिथौरा में संकुल समन्वयकों की बैठक, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया बल - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 10, 2026

जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा की अध्यक्षता में पिथौरा में संकुल समन्वयकों की बैठक, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया बल

 छात्र प्रगति आख्या, वार्षिक कार्ययोजना और शासकीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर हुई चर्चा | 

42 समन्वयक हुए शामिल



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/जिला मिशन समन्वयक *श्री रेखराज शर्मा* की अध्यक्षता में गुरुवार को पिथौरा स्थित सेजेस पीएम श्री विद्यालय में विकासखंड स्तरीय संकुल समन्वयकों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शासन की योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। जिला मिशन समन्वयक श्री शर्मा ने सभी समन्वयकों को अपने-अपने संकुलों में नियमित रूप से भ्रमण कर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी *श्री नरेश पटेल* ने कहा कि *एपीएआर क्रमांक* का निर्माण, *छात्र प्रगति आख्या* तैयार करना और *वार्षिक कार्ययोजना* पर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने इन तीनों बिंदुओं को प्राथमिकता में रखकर कार्य करने को कहा।

बैठक में विकासखंड पिथौरा के कुल 42 संकुल समन्वयक एवं प्रतिनिधि* उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शासकीय योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।