हर घर तिरंगा" अभियान के मंडल संयोजक बने एल्डरमैन विक्की सलूजा,11 से 15 अगस्त तक पिथौरा में तिरंगा यात्राओं की तैयारी - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 28, 2026

हर घर तिरंगा" अभियान के मंडल संयोजक बने एल्डरमैन विक्की सलूजा,11 से 15 अगस्त तक पिथौरा में तिरंगा यात्राओं की तैयारी

 भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने सौंपी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह


पिथौरा संस्कार न्यूज  गौरव चंद्राकर*/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी "हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा" अभियान को पिथौरा मंडल में सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अनुशंसा पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं नवनियुक्त एल्डरमैन सतप्रीत सलूजा "विक्की" को भाजपा मंडल पिथौरा का अभियान संयोजक नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देशवासियों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा जगाना है। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाएगा।

नए संयोजक सतप्रीत विक्की सलूजा ने बताया कि 11 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक पूरे मंडल में यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। अभियान के तहत पिथौरा मंडल के प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र और गांव से शहर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही प्रभात फेरियां, बाइक रैली, युवा एवं महिला सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालयों में विशेष आयोजन और देशभक्ति गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

विक्की सलूजा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, सांसद रुपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया।

उनकी नियुक्ति से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि विक्की सलूजा के नेतृत्व में पिथौरा में यह अभियान अधिक व्यापक और जन-सहभागिता आधारित होगा।