पिथौरा: डेढ़ माह से फरार अवैध शराब कारोबारी चमरू यादव गिरफ्तार, घर से 62.460 लीटर शराब बरामद - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 28, 2026

पिथौरा: डेढ़ माह से फरार अवैध शराब कारोबारी चमरू यादव गिरफ्तार, घर से 62.460 लीटर शराब बरामद

 पुलिस ने 40,900 रुपये की देसी-अंग्रेजी शराब की थी जप्त, मुखबीर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी*


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

*मामला क्या है*  

दिनांक *08/06/2026* को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मेमरा थाना पिथौरा में चमरू यादव नामक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम जनप्रतिनिधियों और गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही मकान मालिक चमरू यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बंद मकान की तलाशी ली तो 5 थैलों में अलग-अलग ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब रखी मिली।

*बरामदगी का ब्यौरा:*

1. *थैला 01*: 14 पौवा शोले देशी प्लेन - 2520 ML - 1120 रुपये

2. *थैला 02*: 12 नग शोले अद्धी - 4500 ML - 1920 रुपये  

3. *थैला 03*: 93 पौवा अंग्रेजी शराब - 16740 ML - 11160 रुपये

4. *थैला 04*: 60 नग शोले अद्धी - 22500 ML - 9600 रुपये

5. *थैला 05*: 90 नग मैकडाल नंबर-1 अंग्रेजी - 16200 ML - 17100 रुपये

कुल जप्त शराब*: 62.460 लीटर, कुल कीमत 40,900 रुपये

गवाहों के समक्ष शराब को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उपस्थित गवाहों ने बताया कि यह मकान आरोपी चमरू यादव के आधिपत्य का है।

कैसे हुई गिरफ्तारी*  

घटना के बाद से आरोपी चमरू यादव पिता कार्तिको यादव उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम मेमरा फरार चल रहा था। उसके खिलाफ *अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।

मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम में आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।