विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ली विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक, संगठन को सक्रिय बनाने पर हुई चर्चा - sanskar.live

Hot




जुलाई 27, 2026

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ली विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक, संगठन को सक्रिय बनाने पर हुई चर्चा





*महासमुंद, 28 जुलाई संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सोमवार को अपने कार्यालय में महासमुंद विधानसभा अंतर्गत भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर मंथन किया गया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधायक सिन्हा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे, जिन पर सकारात्मक चर्चा करते हुए विधायक ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने पर जोर दिया।

"जनता से सीधा संवाद करें कार्यकर्ता"*  

इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने पदाधिकारियों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और जनसेवा के प्रति समर्पण से ही होती है। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा संबंधित विषयों को उचित माध्यम से सामने लाने की बात भी कही।

*ये रहे उपस्थित*  

बैठक में भाजपा शहर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद युनुश राजवानी, भाजपा महासमुंद ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, तुमगांव मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरिजा दास, ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष त्रिभुवन धीवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष माखन पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष वीरेंद्र ध्रुव, किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष नारायण साहू, सिरपुर पटेवा मंडल अजा मोर्चा अध्यक्ष टारजन मन्नाडे, तुमगांव मंडल अजा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी टंडन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद पटेल, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शुभम बाघ, युवा मोर्चा सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष उमेश गोल्डी साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष चैतराम ध्रुव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा तुमगांव मंडल अध्यक्ष सुखदेव नेताम, किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष तुमगांव ललित निषाद, भाजपा नेता दिनेश रूपरेला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer