पिथौरा साईं मंदिर में 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा: 56 भोग और पालकी यात्रा होगी आकर्षण का केंद्र, आयोजन समिति ने की अपील* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 28, 2026

पिथौरा साईं मंदिर में 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा: 56 भोग और पालकी यात्रा होगी आकर्षण का केंद्र, आयोजन समिति ने की अपील*

*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पिथौरा स्थित श्री साईं मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष 29 जुलाई दिन बुधवार को विशेष धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर आयोजन समिति ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए 56 भोग और पालकी यात्रा जैसे विशेष आयोजन भी किए जाएंगे।

ये रहेगा पूरा कार्यक्रम*  

उत्सव की शुरुआत अल सुबह 4 बजे काकड़ स्नान एवं काकड़ आरती से होगी। सुबह 8 बजे से श्री साई सच्चरित्र ग्रंथ का सामूहिक पाठ किया जाएगा। दोपहर में भगवान साईं बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगाया जाएगा।

संध्या काल में मंदिर परिसर से बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करेगी। यात्रा में डीजे, बैंड और भजन मंडलियां शामिल होंगी। पालकी यात्रा वापसी के बाद मंदिर में भव्य आरती होगी और अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए खीचड़ा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजन समिति ने की अपील*  

श्री साई मंदिर समिति पिथौरा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार मंदिर पहुंचें। समिति ने कहा कि 56 भोग और पालकी यात्रा इस वर्ष का विशेष आकर्षण रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, प्रसाद, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/29-56.html
2026-07-28T09:41:25+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/29-56_01713270485.html
2026-07-28T09:51:27+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/29-56_0747339567.html
2026-07-28T10:51:35+05:30