चिरायु टीम पिथौरा द्वारा ठाकुरदिया कला स्कूल में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 28, 2026

चिरायु टीम पिथौरा द्वारा ठाकुरदिया कला स्कूल में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिरायु टीम ने मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार प्रजापति, डॉ तनुजा चंद्राकर, बेनूराम सिन्हा लेखरंजन पटेल  शामिल थे। टीम ने बच्चों का वजन, लंबाई, आंख, दांत, खून की कमी और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की। साथ ही कुपोषित और बीमार बच्चों को आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श भी दिया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक मुकेश कुमार सिन्हा, शिक्षक छबिराम पटेल, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती कुसुमलता कुर्रे और हिरेंद्र कुमार दीवान ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

चिरायु टीम ने बच्चों और शिक्षकों को साफ-सफाई, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक भी किया।