महासमुंद जिले से 20 विशिष्टजनों यात्रा में हुए थे शामिल
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक रायपुर से सोमनाथ (गुजरात) तक आयोजित स्वाभिमान सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक यात्रा में महासमुंद जिले से 20 विशिष्टजनों का चयन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर महासमुंद द्वारा आदेश जारी कर चयनित प्रतिनिधियों को यात्रा हेतु नामांकित किया गया था।पूरे छत्तीसगढ़ से 1000 से अधिक साहित्यकारों, कलाकारों एवं विशिष्टजनों ने भाग लिया।यात्रा दल के साथ जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उनके मार्गदर्शन में जिले के साहित्यकार, कलाकार, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने यात्रा में सहभागिता की।
इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री सोमनाथ महादेव मंदिर,श्री भालका तीर्थ, बाणगंगा,त्रिवेणी संगम,अरब सागर तट तथा भगवान श्रीकृष्ण के गोलोकगमन स्थल सहित अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्र गौरव से जुड़े विविध आयामों का अनुभव प्राप्त किया
यात्रा में पद्म श्री ऊषा बारले, पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर,पद्मश्री राधेश्याम बारले,कविता वासनिक, राकेश तिवारी,जोशी बहनें,रजनी रजक,बीआर साहू आदि शामिल रहे।
सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में महासमुन्द जिले की पावन धरा एवं विश्वविख्यात पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर की पवित्र मिट्टी एवं जल श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को अर्पित किए गए। यह अर्पण अपनी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बना।
इसके साथ ही यात्रा में शामिल सभी साहित्यकारों, कलाकारों एवं विशिष्टजनों ने भी अपनी-अपनी जन्मस्थली एवं पावन भूमि से लाए गए जल एवं मिट्टी को भगवान सोमनाथ के श्रीचरणों में समर्पित कर राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपरा तथा मातृभूमि के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण का भाव व्यक्त किया। यह भावपूर्ण क्षण यात्रा का अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय आकर्षण रहा।
प्रतिनिधियों ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को निकट से जानने और समझने का एक प्रेरणादायी अवसर सिद्ध हुई।
महासमुंद जिले के चयनित सभी प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बताया। ऐसी यात्राएँ समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव तथा भारतीय सभ्यता के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी गुजरात यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिला नोडल अधिकारी रेखराज शर्मा ने कलेक्टर महासमुंद,संस्कृति एवं राजभाषा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन,भारत सरकार तथा गुजरात शासन के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस यात्रा ने प्रतिभागियों को भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का अमूल्य अवसर प्रदान किया। इस सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों,अधिकारियों एवं सहयोगियों के समन्वय और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए वे सभी बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं।
, जिला नोडल अधिकारी के रूप में जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित रोहित कोसरिया,साहित्यकार रोहित शर्मा,डिजेंद्र कुर्रे,प्रेमचन्द साव, वरिष्ठ साहित्यकार उमेश गिरी गोस्वामी, भागवत जगत भूमिल,सुरेश सामल,शंभू शंकर मिश्रा,परशुराम गढतिया,नीलमणि बारिक,मन्नू ठाकुर,इंदल राम साव,संतोष गुप्ता,धनराज साहू,यशवंत चौधरी,कृष्ण कुमार शर्मा,प्रेम शीला बघेल,जयराम पटेल,हलकूराम साहू,जानकी देवी साहू आदि शामिल रहे।
, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल,मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल, भाटापारा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष मोना सेन आदि विशिष्ट जनों के उपस्थिति में हुआ था।


.jpeg)