वारदात के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 01 नग इण्डेन कंपनी का गैस सिलेडर जप्त।*
देखें विडियो
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विवरण- दिनांक 29/05/2026 को प्रार्थी सियाराम साहू पिता पतिराम साहू उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 08 कर्मचारी कालोनी लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद के घर दिनांक 28/05/2026 की दरम्यानी रात को, मकान के पोर्च के अंदर रखे 03 नग इण्डेन कंपनी का गैस सिलेंडर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4),305(a) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान पिथौरा पुलिस की टीम द्वारा घटना में जांच करते सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना कारित करने वाले आरोपी उदयराम दीवान पिता स्व.आगेश्वर दीवान उम्र 45 साल निवासी लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद तक पहुचने में पुलिस को सफलता मिली जिसे गिरफ्तार किया गया।
विवेचना के दौरान सर्वप्रथम आरोपी बिसरू निषाद को तलब कर पुछताछ पर बताया कि मुख्य आरोपी उदयराम दीवान के द्वारा एक घरेलू गैस सिलेंडर को अपना बताकर इसके माध्यम से कुल 1400 रुपये में वरुण दीवान को बेचा था। बिसरू को 300 कमीशन के तौर पर दिया था। आरोपी वरुण दीवान ने सिलेंडर को चोरी का होना जानने पर आरोपी उदयराम दिवान को वापस कर दिया था। चोरी का सामान खरीदने पर आरोपी बिसरू निषाद पिता स्व.कुंजराम निषाद उम्र 60 साल व वरूण दीवान पिता
अशोक दीवान उम्र 37 साल साकिनान लहरौद थाना पिथौरा के विरुद्ध प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई । पुलिस विवेचना कार्यवाही में सहयोग करने पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरनेश कुमार विरूद्व बिहार राज्य में दिये गये निर्देश के परिपालन में आरोपी गण को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(ख)(ii) के तहत नोटिस देकर विधिवत कार्यवाही किया गया है। तथा प्रकरण के मुख्य आरोपी उदयराम दीवान पिता स्व. आगेश्वर दीवान उम्र 45 साल निवासी लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ0ग0 को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
*गिरफतार आरोपी-*
01- उदयराम दीवान पिता स्व. आगेश्वर दीवान उम्र 45 साल निवासी लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद छ0ग0।
02 - बिसरू निषाद पिता स्व.कुंजराम निषाद उम्र 60 साल साकिनान लहरौद थाना पिथौरा
03- वरूण दीवान पिता
अशोक दीवान उम्र 37 साल साकिनान लहरौद थाना पिथौरा
*बरामद संपत्ति-*
01 नग इण्डेन कंपनी का गैस सिलेंडर आरोपी उदयराम दीवान के कब्जे से।

.jpeg)