प्रवेशोत्सव पर स्कूल प्रांगण में मां सरस्वती माता की प्रतिमा स्थापित की गई
स्कूल प्रांगण में मां सरस्वती माता जी की मूर्ति स्थापित देखें वीडियो
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शहीद प्रमोद कुमार पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गड़बेड़ा में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गड़बेड़ा की सरपंच बूंदाबाई नायक थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच प्रीतम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उपसरपंच युवा वैज्ञानिक गौरव चंद्राकर, लोकनाथ नायक सरपंच प्रतिनिधि,शीला महाजन, कविता निर्मलकर, यशवंतीन रात्रे, दुर्गा ध्रुव, लालाराम नाग, सोमनाथ पटेल, रतन ठाकुर एवं नारायण यादव उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि बूंदाबाई नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रीतम साहू ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों को इन अवसरों का पूरा लाभ उठाकर अनुशासन, परिश्रम और संस्कार के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि गौरव चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का जिम्मेदार नागरिक है। विज्ञान, तकनीक और नवाचार के इस युग में बच्चों को जिज्ञासु बनकर सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए तथा अपने लक्ष्य के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए।
इस अवसर पर अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया, उन्हें मिठाई खिलाई तथा उपहार स्वरूप कॉपी एवं कलम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
शाला प्रवेशोत्सव के इस विशेष अवसर पर विद्यालय में प्राचार्य के. के. साहू एवं जनभागीदारी समिति के सहयोग से माँ सरस्वती की प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक स्थापना एवं पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक लोकनाथ सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन संकुल प्राचार्य के. के. साहू ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त व्याख्याता, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। इनमें महेश राम पटेल, मेदनी कुमार पटेल, रमेश कुमार प्रजापति, अनुपमा पीटर, गौरी शंकर पटेल, उमाशंकर नायक, नंद कुमार चौधरी, गायत्री सिन्हा, पुष्पा पटेल, तनुजा नागेश, लक्ष्मी रानी चौधरी, अनिता नायक, ओम प्रकाश मिश्रा, नीता जगत, जमुना प्रसाद जलक्षत्रि, नरेंद्र दीवान, संतोष साहू, बेदराम सिन्हा, सरस्वती पटेल, विवेक दीक्षित, लक्ष्मी पटेल, पवन पटेल, दयाराम पटेल, नरेश बरिहा, कृष्ण कुमार ठाकुर, सुलोचना पटेल, गिरजा साहू एवं हेमंत खुटे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पालक , जन प्रतिनिधि, एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।





.jpeg)