पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई
*पिथौरा संस्कार न्यूज़/* : छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक दिनांक 27 जून दिन शनिवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पिथौरा में अमित गौतम प्रदेश अध्यक्ष एवं बलराज नायडू जिलाध्यक्ष के निर्देशन वह अभिषेक राजा शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक भर से उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।बैठक की शुरुआत पत्रकारिता के आदर्शों पर चर्चा के साथ हुई। यूनियन के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों की सुरक्षा और पेशेवर चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नए पत्रकार साथी का स्वागत रहा। इस वर्ष यूनियन से जुड़ने वाले नवागत पत्रकार डॉ हेमंत कौशिक भगत देवीरी को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही संतोष गुप्ता पत्रकार जो तीर्थ यात्रा सोमनाथ गुजरात यात्रा से लौटे और जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक यूनियन की सहमति से विकास अग्रवाल को कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर उनका भी यूनियन परिवार ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया पदाधिकारियों ने नए पत्रकारों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बलराज नायडू जिला अध्यक्ष ने कहा आज के समय में पत्रकारिता की भूमिका और बढ़ गई है। फेक न्यूज के दौर में सत्य आधारित रिपोर्टिंग ही जनता का विश्वास जीत सकती है। यूनियन हमेशा पत्रकारों के हित और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खड़ी रहेगी।बैठक के अंत में सभी पत्रकारों ने आगामी महीनों में होने वाले कार्य योजना कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों पर सहमति जताई। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से बलराज नायडू जिला अध्यक्ष, आनंद अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक राजा शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष,गौरव चंद्राकर जिला सचिव, संतराम कुर्रे, लोकनाथ खूंटे, रमेश श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, राजेश साव, पूनम दास मानिकपुरी, विकास अग्रवाल,संदीप अग्रवाल, आत्मा पटेल, हेमंत कौशिक चंद्रशेखर सिदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।


.jpeg)