पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पिथौरा जिला महासमुंद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं राज्य पुरस्कृत स्काउट गाइड सम्मान समारोह का आयोजन कार्यक्रम दिनांक 30 अगस्त दिन शुक्रवार वन कास्ठागार पिथौरा में आयोजित किया गया है जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संपत अग्रवाल विधायक बसना, अध्यक्षता शंकर अग्रवाल पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत, प्रेम शंकर पटेल वरिष्ठ भाजपा, श्रीमती सत्यभामा नाग जनपद अध्यक्ष, आत्माराम यादव अध्यक्ष नगर पंचायत, नरेश सिंघल मंडल अध्यक्ष, स्वप्निल तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष जिला स्काउट संघ बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। शपथ समारोह में स्काउट संघ पिथौरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी सत्यनारायण अग्रवाल अध्यक्ष, पुरुष उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, हर प्रसाद पटेल, लक्ष्मीकांत सोनी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती देव कुमार चौधरी, श्रीमती मनमीत कौर सलूजा, श्रीमती नीलम गोयल, जिला प्रतिनिधि रविंद्र अजमानी, सुमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर ,दिलीप निषाद शपथ लेंगे। उक्त जानकारी के के ठाकुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला आयुक्त स्काउट,व झनेश कुमार साहू सचिव स्काउट संघ पिथौरा द्वारा दी गई।
अगस्त 28, 2024
Home
पिथौरा#
पिथौरा स्काउट संघ शपथ समारोह एवं राज्य पुरस्कृत स्काउट सम्मान समारोह का आयोजन 30 अगस्त को आयोजित
पिथौरा स्काउट संघ शपथ समारोह एवं राज्य पुरस्कृत स्काउट सम्मान समारोह का आयोजन 30 अगस्त को आयोजित
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#


