राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 पदक जीतने में सफल जिले के खिलाड़ी - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 27, 2024

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 पदक जीतने में सफल जिले के खिलाड़ी

 राष्ट्रीय प्रतियोगिता गुजरात में होंगे शामिल



हासमुन्द संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /छत्तीसगढ़ राज्य कुड़ो संघ द्वारा 3रॉ छत्तीसगढ़ स्टेट कुड़ो टूर्नामेंट का आयोजन स्वामी विवेकानंद हॉल उतई रोड़ दुर्ग में 20 से 24 अगस्त तक आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद के 21 खिलाड़ी भाग लिए। जिसमें 4थीं छत्तीसगढ़ स्टेट कुड़ो ट्रैनिंग सेमिनार एवम् स्टेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 10 पदक जीतने में सफल रहे एवम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपना जगह बनाया। विजेता खिलाड़ियों में उपेंद्र प्रधान स्वर्ण पदक, योगेश्वरी सिदार स्वर्ण पदक, दीपक निषाद रजत पदक, पूनम साहू रजत पदक, पायल साहू रजत पदक, मोनिशा चक्रधारी रजत पदक, मीरा पंडा कांस्य पदक, राकेश साहू कांस्य पदक, रोशनी ध्रुव कांस्य पदक, विजय चराधारी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे तथा जिले के 11 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें राजेश चक्रधारी, अन्नू यादव, संजीवनी विशाल, गामिनी सिदार, संजना मुन्ना, तिलोतमा भोई, दिव्या पोर्ते, भूमिका दीवान, कविता कश्यप, गजेंद्र नारंग, लाजेश्वरी ध्रुव शामिल रहें। कुड़ो एसोसिएशन महासमुंद के संयोजक उपेंद्र प्रधान अध्यक्ष मीरा पंडा, सचिव दीपक निषाद कोषाध्यक्ष राकेश साहू, प्रदेश संघ के अध्यक्ष राजा कौशल, राष्ट्रीय कुड़ो संघ के मुख्य प्रशिक्षक सिहान जैस्मिन मकवाना ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दिए। पदक जीतने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के जिला खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि यह खेल छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त है, जिससे खिलाड़ियों को खेल विभाग एवं शासन से लाभ मिलेगा एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को शासन से प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगा। खेल अधिकारी ने जिले के प्रशिक्षक, खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उक्त जिले के पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता सूरत गुजरात में दिनांक 4 से 12 नवम्बर 2024 के लिए हुआ हैं, जिसमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला सचिव उपेन्द्र प्रधान ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।