राज्यपाल श्री रमेन डेका 30 अगस्त को महासमुंद आएंगे - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

अगस्त 28, 2024

राज्यपाल श्री रमेन डेका 30 अगस्त को महासमुंद आएंगे

 



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का 30 अगस्त 2024 को महासमुंद आगमन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 30 अगस्त को महासमुंद व सिरपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह  10 .30 बजे रायपुर से रवाना होकर  11.30 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुँचेंगे। दोपहर 12 बजे गवर्नर जिला पंचायत महासमुंद में अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे वे वापस सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल लंच के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पुरातत्व नगरी सिरपुर रवाना होंगे। जहाँ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर सिरपुर भ्रमण करेंगे। श्री डेका शाम 4 बजे  राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।