पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला संकुल केंद्र कौहाकुड़ा जिला महासमुंद में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ राज्यपाल पुरस्कृत एवं लेखक डॉ. छबिराम पटेल को उनके द्वारा शिक्षा, समाज एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिये उन्हें विगत दिनों भारत सरकार के नीति आयोग से सम्बद्ध संस्थान "ज्ञान उदय फाउंडेशन "कोटा,राजस्थान के द्वारा "द इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड 2023 " सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. छबिराम पटेल ने स्कूल शिक्षा विभाग में एक सक्रिय, प्रेरक, नवाचारी शिक्षक एवं लेखक के रूप में अपनी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा के बलबूते राज्य में अलग पहचान बनाया है। जो अपने आप में एक मिसाल है।ज्ञात हो कि उनसठ वर्षीय डॉ. छबिराम पटेल की सुविचार, सूक्ति वाक्यों वाली ज्ञान दीप,ज्ञान सुधा, ज्ञान सरिता, ज्ञान सागर,ज्ञान ज्योति, ज्ञान सुरभि सहित 12 पुस्तकें पूर्व वर्षों में प्रकाशित हो चुकी हैं।जिनमें 24586 सूक्ति वाक्य शामिल हैं तथा ये सभी पुस्तकें अंतर्राष्ट्रीय मानक नम्बर से युक्त हैं। देश में सर्वाधिक संख्या में सूक्ति वाक्य लिखने के कारण डॉ. पटेल इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं ग्रेटेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी बन चुके हैं। प्रधानपाठक डॉ. पटेल को शिक्षा,समाज सेवा एवं साहित्य सृजन के लिये राज्यपाल पुरस्कार के अलावा भारत भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड, राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न अवॉर्ड, ग्लोबल शान्ति सम्मान, इंटरनेशनल एजुकेशन अवॉर्ड, यूनेस्को से इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सीलेंसी अवॉर्ड जैसे कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। डॉ. छबिराम पटेल को यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड प्राप्त होने पर महासमुंद जिले सहित प्रदेश के अनेक शिक्षकों, साहित्यकारों एवं समाज सेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।जिनमें बीईओ के के ठाकुर, एबीईओ द्वारिका पटेल,लक्ष्मी डड़सेना, बीआरसीसी गौतम प्रसाद कन्हेर, साक्षरता विभाग के नोडल अधिकारी अरुण देवता, एफ ए नंद,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी,अशोक गिरी गोस्वामी, पिथौरा ब्लॉक कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित, प्राचार्य अनूप दीक्षित, ए आर बरिहा, भोजराज भोई,व्याख्याता महेंद्र चौधरी, सुधीर प्रधान,सुशील ओगरे,विवेक वर्मा,अंशुमन तांडी, नंदकुमार चौधरी, के डी नाग,अमृतलाल पटेल,लोकनाथ पटेल,रामकुमार नायक,अनूप नायक,प्रधानपाठक लेखराम साहू,रोहिणी देवांगन, अन्तर्यामी प्रधान,सन्तोष साहू,नित्यानंद पंडा,नरेश नायक,तुलसीराम पटेल,योगेश्वर साहू,नितेश साहू,कौतुक पटेल,पालेश्वर पटेल,अरविंद नायक,शिक्षक विजयकुमार अनंत,भागीरथी दीवान, मोहितराम पटेल,कोमल प्रसाद पुरैना,प्रदीप पटेल,मुकेशकुमार सिन्हा,हीरालाल साहू,अनिल पटनायक,रोशन डड़सेना,पंचायत कर्मचारी संघ के पुनीत सिन्हा,साहित्यकार प्रवीण प्रवाह ,शिवशंकर पटनायक, सन्तोष गुप्ता, एस के डड़सेना,जितेश्वरी साहू,डॉ.सरोज साव एवं परमीत माटा,पीताम्बर डड़सेना,आकाश अग्रवाल, घनश्याम महंती,प्रेमशंकर प्रधान,मनोज दीवान, मेलाराम ठाकुर प्रमुख हैं।
via Blogger https://ift.tt/wWVfCSF
November 23, 2023 at 04:51PM
