ह्यूमन प्राइड पब्लिक स्कूल बागबाहरा में अध्ययनरत विस्मय दीवान पूरे जिले नवोदय चयन परीक्षा में प्रथम स्थान रहा
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /ह्यूमन प्राइड पब्लिक स्कूल बागबाहरा में अध्ययनरत प्रतिभावान छात्र -विस्मय दीवान पिता जितेन्द्र दीवान का चयन नवोदय विद्यालय सराईपाली के लिए प्रथम रैंक पर हुआ है जो कि छात्र,पालक,शिक्षक,स्कूल एवं विकासखण्ड के लिए बहुत ही गौरव की बात है Iविस्मय की इस उपलब्धि पर उनके माता -पिता , परिजन,उनके स्कूल के शिक्षकों सुपर 40 बागबाहरा के शिक्षकों सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.के.वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है तथा वि.खं.कार्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।ह्यूमन प्राइड पब्लिक स्कूल बागबाहरा के प्रधानाचार्य श्री धनंजय मिश्रा ने विस्मय की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि विस्मय का नवोदय के साथ-साथ सैनिक स्कूल अंबिकापुर के लिए भी चयन हो चुका है तथा एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा में भी जिले में प्रथम रैंक हासिल किया है I प्रधानाचार्य ने इन सब में शिक्षक,छात्र एवं पालक के अंत:सम्बंधों के रोल को महत्वपूर्ण माना है।विस्मय की उपलब्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी सुपर 40 बागबाहरा भी रहा है जिसके संयोजक श्री हीरा नायक ने कहा कि सुपर 40 उन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करता है जो नवोदय या प्रयास विद्यालय की परीक्षा में रुचि रखते हैं I सुपर 40 के सभी शिक्षक निःशुल्क सेवा देकर बच्चों को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यम से लाभांवित करते हैं Iविस्मय शुरू से ही मेहनती और लगनशील छात्र रहा है। उन्होने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने स्कूल ह्यूमन प्राइड के शिक्षकों एवं सुपर 40 बागबाहरा के शिक्षकों को दिया है। साथ ही नारायण देवांगन सर के उज्ज्वल लक्ष्य यूट्यूब चैनल से भी पढ़ाई की एवं नवाचार एक पहल समूह महासमुन्द के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्श में पढ़ाई किया है। इन सभी शैक्षिक वातावरण के सहयोग से विस्मय के नवोदय पास होने का सपना साकार हो सका है जिसके कारण पूरे परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है।
