थाना पिथौरा जिला महासमुंद पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को किया 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जून 24, 2023

थाना पिथौरा जिला महासमुंद पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को किया 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार



चोरी का आरोपी निकला प्रार्थी का नौकर


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/आरोपी से जप्त नगद 270000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त हथौड़ी एवं पेचकश पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धमेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी को चोरी, अवैध शराब बिकी, एवं नशीले पदार्थ के अपराध में तत्काल संज्ञान लेने हेतु निर्देशित किये है। इसी कम में दिनांक 24.06.23 के रात्रि 02:30 बजे प्रार्थी अनुराग अग्रवाल पिता रमेशचंद अग्रवाल उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क. 10 पिथौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह और उनका परिवार एक रिश्तेदार की शादी में रायपुर गये हुये थे वापस आकर रात्रि 02 बजे देखे तो उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का लॉक टूटा था और अलमारी में रखे 270000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 139 / 2023 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा टीम गठित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुद श्री आकाश राव गिरपुंजे के निर्देशन पर एसडीओपी पिथौरा श्री प्रेम साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा टीम गठित कर शीघ्र ही नाकेबंदी कर संदेहियों से पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी राहुल यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष निवासी साल्हेडीह थाना तेंदूकोना के ऊपर शक होने पर हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो अपना अपराध कबूल किया जिसके कब्जे से नगद 270000 रूपये एवं आलाजरब एक नग पेचकश एवं एक नग हथीडी जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना पिथौरा के आरक्षक उमेश साहू, शैलेष ठाकुर ठाकुरराम पटेल, संजय निषाद, गोपाल यादव, सायबर सेल के आरक्षक देव कोसरिया की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष निवासी साल्हेडीह थाना तेंदूकोना को दिनांक 24.06.23 के 07:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

जप्त वस्तु-

नगद 270000 रूपये, एक नग हथौड़ी, एक नग पेचकश