महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/कार्मल स्कूल छिन्दौली(झलप) की छात्रा कु.गोधूलिका ध्रुव पिता पितेश्वर ध्रुव माता श्रीमती मनीषा ध्रुव का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सराईपाली के लिए हुआ है |गोधूलिका नवोदय विद्यालय की तैयारी नारायण देवांगन सर के उज्ज्वल लक्ष्य यूट्यूब चैनल के ऑनलाइन क्लास,पंडा सर,कुनाल सर,घनश्याम सर के ट्यूशन क्लास के साथ साथ नवाचार एक पहल समूह के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में नवोदय की तैयारी कर रही थी उन्होंने बताया कि वह अपने पिता के साथ प्रतिदिन 2 से 3 घण्टा नवोदय का अलग से पढ़ाई करती थी खासकर गणित के प्रश्नों को ज्यादातर हल करके देखती थी जिसके परिणाम स्वरूप उनका चयन नवोदय में हुआ है गोधुलिका ने आगे बताया कि हमे टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करना चाहिए साथ ही कठिन प्रश्नो को बार बार हल करके देखना चाहिए जिससे हमे परीक्षा के समय ज्यादा कठिनाई महसूस न हो | गोधूलिका के चयन होने पर विद्यालय प्रिंसिपल सेवती चौहान,विमला चौहान,फादर एडमिन,योगेश चौहान,सूरज चौहान,सरपंच पुष्पा पटेल,शिक्षक लुकेश ध्रुव,दसरथ ध्रुव,बाबुलाल ध्रुव,कौशल सिन्हा,देवानंद पटेल एवं संकुल के समस्त शिक्षकों ने बधाई दिया है एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है |
जून 24, 2023
गोधूलिका ध्रुव नवोदय विद्यालय सराईपाली के लिए चयनित
Tags
# महासमुंद#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
महासमुंद#
लेबल:
महासमुंद#
