पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पिथौरा विकासखंड के ग्राम गडबेड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 21 जून बुधवार को आस्था और उल्लास के साथ निकली।हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, आपको बता दें ग्राम में ही स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेव व बहन सुभद्रा को प्रातः शाही स्नान कराकर, मुकुट, मोर पंख, आभूषणों व आकर्षक श्रृंगार किया गया। वहीं पर्व के लिए मंदिर व रथ को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शाम 4:00 बजे गाजे-बाजे ग्राम के कीर्तन मंडली के साथ निकली। इस दौरान महिलाओं ने रथयात्रा का स्वागत अपने-अपने घरों के आंगन पर किया ।
रथयात्रा मंदिर चौक से ग्राम भ्रमण करते से होते मेला स्थल बाजार चौक होते हुए गुजरी, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल रहे। बाजे-गाजे और भजनों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साह से भगवान का रथ खींचा। उक्त आयोजन में ग्राम पंचायत, ग्राम विकास समिति गांव के गणमान्य नागरिकों का रथयात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है


