भोजराम प्रधान शिक्षक जिनके मार्गदर्शन में बच्चे चयनित हुए हैं
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय प्राथमिक शाला भैरोपुर विकास खंड पिथौरा जिला महासमुन्द के नौ छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 उत्तीर्ण होकर चयनित हुए हैं। श्री भोजराज प्रधान प्रधान पाठक के कुशल मार्गदर्शन में अथर्व कर पिता अखिलेश कुमार कर, आयुष चौधरी पिता उपेंद्र कुमार चौधरी, अमन बारीक पिता थबीर बारीक, सुजय पटेल पिता टिकेलाल पटेल, अमन पटेल पिता शशिभूषण पटेल, केयूर भूषण सामल पिता कौशिक कुमार सामल, कल्पेश प्रधान पिता उत्तर प्रधान, ख़िलेश्वर बुड़ेक पिता बिसाहुराम बुड़ेक कु. झरना सिदार पिता दिलीप सिदार का चयन हुआ है। श्री भोजराज प्रधान जी के द्वारा वर्ष 2015 में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी की शुरुआत की गई थी। आठ वर्षों में इस विद्यालय से 60 बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु, 4 बच्चों का चयन सैनिक स्कूल और 11 बच्चों का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु हुआ है। अब तक कुल 75 बच्चों का चयन हुआ है। प्रधान सर विद्यालय समय के बाद प्रतिदिन एक घंटा व अवकाश के दिनों में तथा रात्रि में ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क तैयारी कराते हैं। इन बच्चों की सफलता पर सरपंच श्रीमती निलेन्द्री निषाद, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष तहसील कुमार नायक, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के के ठाकुर बी आर सी श्री गौतम प्रसाद कन्हेर, श्रीमती संगीता टण्डन प्रधान पाठक, व्ही के साहू, श्रीमती रेखा प्रधान, मिथिलेश कुमार सिन्हा, श्रीमती मोती यादव सहित समस्त स्टाफ व ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए चयनित बच्चे और मार्गदर्शक शिक्षक को बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

