पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पिथौरा विकासखंड के ग्राम गड़बेड़ा में प्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। पर्व 21 जून को मनाया जाएगा, जिसे लेकर ग्राम पुजारी महाराज, ग्राम पंचायत,ग्राम विकास समिति ,ग्राम वासियों के द्वारा तैयारी जोरों से की जा रही है 21 जून को प्रभु जगन्नाथ भगवान नंदीघोष रथ में सवार होकर ग्राम भ्रमण किया जाएगा
राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी महाराज हेम सागर पंडा ने बताया नंदीघोष रथ का रंग रोगन सजावट कार्य पूर्ण हो चुका है और रथ यात्रा के दिन रथ को बहुत ही आकर्षक तरीके से सुसज्जित किया जाएगा। रथयात्रा के दौरान ग्राम के विभिन्न समाज संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रभु जगन्नाथ के रथ का भव्य रूप से स्वागत करते ग्राम के ही कीर्तन मंडलियों के द्वारा निकाली जाएगी प्राप्त सूचना अनुसार भगवान जगन्नाथ का रथ शाम को 4 बजे राधा कृष्ण मंदिर से ग्राम भ्रमण करते हुए मेला स्थल स्कूल चौक तक पहुंचेगी
